ट्रेन के डिब्बे में महिला को उठी प्रसव पीड़ा, दिल्ली में RPF की टीम ने कराई डिलीवरी
आनंद विहार रेलवे स्टेशन (दिल्ली) पर खड़ी एक ट्रेन में गुरुवार रात प्रसव पीड़ा उठने के बाद एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। आरपीएफ की सब-इंस्पेक्टर नवीन कुमारी के अनुसार, उनकी टीम व कोच में मौजूद महिलाओं की मदद से उन्होंने प्रसव कराने के बाद दोनों को अस्पताल भेजा। बकौल सब-इंस्पेक्टर, उस समय मौके पर कोई डॉक्टर नहीं था।
read more at इंडिया टीवी


