ट्रेन में गर्मी व भीड़ से परेशान यूपी का शख्स ट्रेन की छत पर चढ़ा, करंट लगने से झुलसा
दिल्ली जा रहा हरदोई (यूपी) का एक शख्स ट्रेन की जनरल बोगी की भीड़ व गर्मी से परेशान होकर ट्रेन की छत पर चढ़ गया और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने करीब 150 किलोमीटर तक ट्रेन की छत पर लेटकर यात्रा की और बरेली में उसके साथ हादसा हुआ।
read more at News18 हिंदी


