Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन में पत्नी की TTE से हुई लड़ाई तो पति ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी धमकी, हुआ गिरफ्तार

short by पंकज कसरादे / on Friday, 2 January, 2026
हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेन में कहासुनी के दौरान टीटीई ने उसकी पत्नी को थप्पड़ मारा था। इसी से आहत होकर उसने शराब के नशे में स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
read more at ABP न्यूज़