Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, 18 जून को ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल

short by ऋषि राज / on Tuesday, 17 June, 2025
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल (गुजरात) पर वासद-रनोली स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 624 (अप लाइन) पर री-गर्डरिंग का काम चल रहा है जिसके चलते 18-जून को सुबह 11:15 बजे से शाम 4:45 बजे तक मेगा ब्लॉक लगाया जाएगा। इसके चलते मणिनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अप-डाउन ट्रेन कैंसल रहेगी। वहीं, इस लाइन पर कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है।