ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तान के मिलिट्री बेस पर हुआ हमला, हमलावर ने खुद को उड़ाया
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक ज़िले में शुक्रवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों ने मिलिट्री बेस पर आत्मघाती हमला किया। सेना ने बताया है कि आतंकियों ने वाहन में लदे इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया और उसके बाद गोलीबारी की। सेना ने 10 आतंकियों को मार गिराया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


