Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' का अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर क्या होगा असर?

short by रौनक राज / on Thursday, 3 July, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' में रेमिटेंस टैक्स को घटाकर 1% किया गया है। पहले बिल में 5% रेमिटेंस टैक्स की बात थी। इसके कानून बनने के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को पैसा भेजने में राहत मिलेगी। इसमें अमेरिका द्वारा जारी डेबिट/क्रेडिट कार्ड के ज़रिए भेजे गए अमाउंट पर टैक्स में छूट दी गई है।