ट्रंप के ईरान पर हमले की घोषणा के कुछ मिनटों बाद ही ट्रुथ सोशल हुआ क्रैश
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी की घोषणा करने के कुछ मिनट बाद उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल क्रैश हो गया। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में 1,700 से अधिक लोगों ने ट्रुथ सोशल के डाउन होने की शिकायत की। बकौल रिपोर्ट्स, भारी ट्रैफिक के चलते एपीआई कंजेशन हुआ जो प्लेटफॉर्म हैंडल नहीं कर पाया।
read more at NewsBytes


