ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर जल्द सट्टा लगा सकेंगे लोग, वैश्विक मुद्दों पर होगी बेटिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर यूज़र्स जल्द वैश्विक मुद्दों पर सट्टा लगा सकेंगे। इनमें दुनियाभर में होने वाली घटनाओं जैसे चुनाव नतीजे, ब्याज व इन्फ्लेशन दरों में बदलाव, सोना-चांदी व कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव व स्पोर्ट्स जैसी कई चीज़ें शामिल होंगी। इस फीचर के लिए प्लैटफॉर्म ने Crypto.com से साझेदारी की है।
read more at Hindustan Times


