ट्रंप के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कानों पर पट्टी बांधे नज़र आए उनके समर्थक
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप के समर्थक रिपब्लिकन नैशनल कन्वेंशन के दौरान उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए कानों पर नकली पट्टी बांधे नज़र आए। इससे पहले ट्रंप एक रैली में गोली लगने के बाद दाहिने कान पर पट्टी बांधे दिखे थे। एक प्रतिनिधि जो नेगलिया ने कहा, "मैंने ट्रंप के प्रति सहानुभूति दिखाने हेतु पट्टी बांधी है।"
read more at Financial Express


