ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक की बिक्री की डेडलाइन सितंबर माह तक बढ़ाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म टिकटॉक को अमेरिका में 90 अतिरिक्त दिन (सितंबर माह) तक चालू रखने के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद प्रशासन को इस सोशल मीडिया कंपनी को अमेरिकी स्वामित्व में लाने के लिए समय मिल गया है। टिकटॉक को लेकर ट्रंप ने तीसरी बार समयसीमा बढ़ाई है।
read more at इंडिया टीवी


