ट्रंप से मिले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- जंग रोकने के बहुत करीब
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है। ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए दोनों नेता समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय विवाद से जुड़े कुछ जटिल और संवेदनशील मुद्दों का समाधान अभी होना बाकी है।
read more at Reuters


