Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रंप सरकार का दबाव, सिवाय एक के भारत और अमेरिका के बीच हर प्रोडक्ट पर ज़ीरो हो टैरिफ: रिपोर्ट

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 6 March 2025
सीएनबीसी-टीवी18 के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का प्रशासन चाहता है कि भारत-अमेरिका के बीच जिन चीज़ों का लेन-देन होता है उनमें से एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स छोड़कर बाकी सभी पर टैरिफ शून्य कर दिया जाए। बकौल रिपोर्ट, इस मामले में दोनों देशों के अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि भारत पर 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा।