ट्रैफिक जाम को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री से भिड़ने वाली महिला है अभिनेत्री
ट्रैफिक जाम को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन से भिड़ने वाली महिला का नाम टीना चौधरी है और वह टीवी शो 'अदालत' और 2003 की फिल्म 'श्श्श' में नज़र आ चुकी हैं। उनकी निर्देशक रॉबी ग्रेवाल से शादी हुई है जिन्होंने जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का निर्देशन किया था। टीना का वीडियो वायरल हो गया था।


