टेलर स्विफ्ट बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार
फोर्ब्स के अनुसार, मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं। उनकी कुल संपत्ति $2 बिलियन (करीब ₹19,000 करोड़) आंकी गई है, जिसमें उनके सुपरहिट 'इरास टूर' का बड़ा योगदान रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर ने अपनी संपत्ति के मामले में रिहाना और बियॉन्से जैसी दिग्गज सिंगर्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
read more at NewsBytes हिन्दी


