Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीवी डिबेट में पत्रकार आशुतोष और लेखक आनंद रंगनाथन में हुई तीखी बहस, ऐंकर ने कराया बीचबचाव

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 14 September, 2024
एक न्यूज़ चैनल की डिबेट के दौरान पत्रकार व पूर्व राजनेता आशुतोष और लेखक आनंद रंगनाथन के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के मुद्दे पर बोलते हुए दोनों उग्र हो गए जिसके बाद ऐंकर नविका कुमार समेत अन्य लोग उन्हें शांत कराते दिखे।