ट्विटर का 'उड़ती चिड़िया' वाला लोगो ₹29.56 लाख में हुआ नीलाम
एलन मस्क द्वारा ट्विटर का नाम बदलकर ‘X’ किए जाने के बाद कंपनी के प्रतिष्ठित ‘उड़ती चिड़िया’ वाले लोगो की नीलामी की गई है। 12x9 फीट के 254 किलोग्राम वज़नी इस साइन बोर्ड को $34,375 (करीब ₹29.56 लाख) में बेचा गया। अमेरिका की नीलामी कंपनी आरआर ऑक्शन ने बिक्री की पुष्टि की लेकिन खरीदार की पहचान उजागर नहीं की है।
read more at NewsBytes हिन्दी


