टेस्ट क्रिकेट में 10 विपक्षी कप्तानों को आउट करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने कमिंस
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में कप्तान रोस्टन चेस का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में 10 विपक्षी कप्तानों को आउट करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। वहीं, उन्होंने बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सबसे ज़्यादा (139 विकेट) लेकर रिची बेनाउड का 63 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिची ने 138 विकेट लिए थे।
read more at Times Now नवभारत


