टेस्ट में 5वें सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बने रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 5वें सर्वाधिक विकेट (314) लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। जडेजा ने शुक्रवार को मुंबई में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने एकसाथ इशांत शर्मा और ज़हीर खान को विकेट लेने के मामले में पीछे किया है जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 311-311 विकेट हैं।
read more at इंडिया टीवी


