टेस्ला की नई रोबोटैक्सी में नहीं होगा चार्जिंग प्लग, वायरलेस तरीके से होगी चार्ज
टेस्ला की नई रोबोटैक्सी 'साइबरकैब' में दूसरी ईवी की तरह चार्जिंग प्लग नहीं होंगे। रोबोटैक्सी वायरलेस तरीके से चार्ज होगी। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बताया कि बिना स्टीयरिंग व्हील व पैडल्स वाले 'साइबरकैब' की कीमत $30,000 के अंदर होगी। इसके अलावा, टेस्ला ने एक ऑटोनॉमस बस भी लॉन्च की है जो 20 लोगों को ले जा सकती है।
read more at News24 हिंदी


