Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टेस्ला ने रोबोटैक्सी कार्यक्रम में किया AI तस्वीर का उपयोग, दर्ज हुआ केस

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 22 October, 2024
टेस्ला ने हाल ही में 'वी, रोबोट' कार्यक्रम में बिना स्टीयरिंग-व्हील वाली 'साइबरकैब' रोबोटैक्सी का अनावरण किया था। इसमें दिखाई गई तस्वीर को लेकर टेस्ला पर एलकॉन एंटरटेनमेंट कंपनी ने कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा किया है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर 'ब्लेड रनर-2049' फिल्म की तस्वीरों का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया।