Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टमाटर महंगा है तो गमले में उगाएं या महंगी चीज़ें खाना छोड़ दें: यूपी की राज्यमंत्री

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 22 July, 2023
उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने टमाटर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है, "टमाटर गमले में उगा लीजिए।" उन्होंने आगे कहा, "बहुत सारी चीज़ें महंगी हैं, उन्हें खाना छोड़ दीजिए...अपने आप सस्ती हो जाएंगी।" प्रतिभा ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं। इस मौसम में टमाटर हमेशा महंगा होता है।"