'टाइम' की 100 इमर्जिंग लीडर्स की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं आकाश अंबानी
टाइम मैगज़ीन की दुनिया के 100 इमर्जिंग लीडर्स 2022 की सूची में एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे व रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी शामिल हैं। 30-वर्षीय आकाश इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। वहीं, इस सूची में भारत में जन्मी व ओनलीफैन्स की अमेरिकी सीईओ आम्रपाली गन भी शामिल हैं।
read more at abp न्यूज़


