टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार हादसे में निधन होने के बाद मंगलवार को मुंबई में वर्ली स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिस्त्री जिस कार में सवार थे वह अहमदाबाद-मुंबई रूट पर मुंबई के पास डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस के मुताबिक, कार बहुत तेज़ रफ्तार में थी।
read more at हिन्दुस्तान


