टिकैत परिवार को मिली 'बम से उड़ाने' की धमकी, राकेश टिकैत ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र
भारतीय किसान यूनियन से जुड़े टिकैत परिवार को फोन कॉल्स कर 'बम से उड़ाने' की धमकी दी गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने गृह मंत्री अमित शाह को भेजे खत में परिवार के लिए सुरक्षा मांगते हुए लिखा, "कॉलर ने...कहा कि आपने दिल्ली में आंदोलन किया था...आपने यह ठीक नहीं किया। आप लोग किसानों की बात करना बंद करो।"
read more at न्यूज़ 24


