टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का पहला बैच मुंबई से हुआ रवाना
अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का पहला बैच मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हो गया है। पहले बैच में कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी खिलाड़ियों के साथ दिखे।
read more at ANI News


