टी20 विश्व कप 2024 में भारत के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा पल होगा: दिनेश कार्तिक
आरसीबी के बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने कहा है कि वह टी20 विश्व कप-2024 में खेलने के लिए 100% तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्व कप में भारत की ओर से खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा पल होगा। बकौल कार्तिक, टी20 विश्व कप में चयन को लेकर मुख्य चयनकर्ता, कोच व कप्तान जो फैसला लेंगे वह उसका सम्मान करेंगे।


