टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क पहुंचीं भारतीय टीम, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले टी20 विश्व कप-2024 के लिए भारतीय टीम का पहला बैच न्यूयॉर्क पहुंच गया है जिसका वीडियो बीसीसीआई ने X पर शेयर किया है। टीम 25 मई को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। 2 जून से शुरू हो रहे विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


