टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच से पहले न्यूयॉर्क के स्टेडियम में बढ़ाई गई सुरक्षा
टी20 विश्व कप में 9-जून को नासाउ काउंटी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम (न्यूयॉर्क) में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाई गई है। नासाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने मैच को लेकर आतंकी संगठन आईएसआईएस-के द्वारा धमकी दिए जाने की पुष्टि की थी। न्यूयॉर्क गवर्नर कार्यालय के मुताबिक, मामले की निगरानी कर रहे हैं।
read more at ESPNcricinfo


