Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज़ बने अर्शदीप सिंह

short by श्वेता भारती / on Thursday, 13 June 2024
टी20 विश्व कप-2024 में बुधवार को भारत-अमेरिका मैच में भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने 9 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके साथ ही अर्शदीप टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले आर अश्विन के नाम था जिन्होंने टी20 विश्व कप-2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे।