टी20 विश्व कप से पहले द. अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज़ की मेज़बानी करेगा भारत
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया है कि भारत टी20 विश्व कप 2022 से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-3 मैचों की टी20I सीरीज़ की मेज़बानी करेगा। उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका अपने मौजूदा इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद (सितंबर में) भारत आएगा।" गौरतलब है, आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


