Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीएमसी नेता शाहजहां को गिरफ्तार किया जाना चाहिए: संदेशखाली मामले पर कलकत्ता एचसी

short by शिव / on Monday, 26 February, 2024
कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में सुनवाई करते हुए कहा है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बकौल हाईकोर्ट, जांच पर रोक का मतलब गिरफ्तारी पर रोक नहीं है।