टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद में लकी ड्रॉ का ऐलान, विजेता को मिलेगा स्मार्टफोन
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने लोगों को पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लकी ड्रा का ऐलान किया है। 1-7 दिसंबर के बीच कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने वाले लोग इसके लिए पात्र होंगे और विजेता को ₹60,000 की कीमत वाला स्मार्टफोन मिलेगा। बकौल एएमसी, शहर के 31 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
read more at लेटेस्टली


