Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीडीपी नेता की पदयात्रा के दौरान बेहोश हुए तेलुगू ऐक्टर तारक रत्न, अस्पताल ले जाए गए

short by तान्या झा / on Friday, 27 January, 2023
तेलुगू अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न शुक्रवार को कुप्पम (आंध्र प्रदेश) में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश की 'युवा गालम' नाम से शुरू हुई पदयात्रा में शामिल होने के दौरान बेहोश हो गए। अभिनेता से नेता बने तारक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बकौल रिपोर्ट्स, भीड़ में दम घुटने के चलते ऐक्टर बेहोश हुए।
read more at Times Now