Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीडीपी प्रमुख नायडू के कार्यक्रम में 4 दिन के अंदर दूसरी बार मची भगदड़, 3 लोगों की मौत

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 1 January, 2023
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रविवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पिछले 4 दिनों के अंदर नायडू के कार्यक्रम में भगदड़ की यह दूसरी घटना है। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू भगदड़ से पहले कथित तौर पर चले गए थे।