टीना डाबी ने ज़िला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट जैसलमेर का पदभार संभाला, शेयर की तस्वीरें
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर टीना डाबी ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन्होंने बुधवार को ज़िला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट जैसलमेर का पदभार ग्रहण कर लिया। एक तस्वीर में टीना किसी फाइल पर दस्तखत करती हुईं दिख रही हैं। टीना नवंबर-2020 में जॉइंट सेक्रेटरी (फाइनेंस) के रूप में राजस्थान सरकार में शामिल हुईं थीं।
read more at Twitter


