टीवी ऐक्टर अभिनव चौधरी के लापता पिता 4 दिन बाद हरियाणा के एक गुरुद्वारे में मिले
टीवी ऐक्टर अभिनव चौधरी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि 4 दिन पहले बेगुसराय (बिहार) से लापता हुए उनके पिता पारसनाथ चौधरी हरियाणा के एक गुरुद्वारे में मिल गए हैं। अभिनव ने लिखा, "भगवान ने हमारी प्रार्थना सुनी...पापा अब हमारे साथ दिल्ली में हैं।" इससे पहले अभिनव ने बताया कि उनके पिता डिप्रेशन और ऐंज़ाइटी से जूझ रहे हैं।
read more at Hindustan Times


