टीवी ऐक्टर राजीव पॉल ने खारिज की दूसरी शादी की अफवाहें, कहा- शूटिंग की तस्वीर लगाई थी
टीवी ऐक्टर राजीव पॉल ने दूसरी शादी की अफवाहों को खारिज कर बताया है कि इंस्टाग्राम पर उन्होंने सीरियल 'ससुराल सिमर का-2' के सेट से शादी की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कहा, "शूटिंग की जगह नेटवर्क खराब था...बैटरी खत्म होने के बाद...फोन बंद हो गया था।" उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा था, "सब शादी कर रहे...अब समय आ गया।"
read more at Hindustan Times


