Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीसीएस का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर चौथी तिमाही में रहा ₹11,436 करोड़

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 12 April, 2023
टीसीएस ने बुधवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में ₹11,436 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के ₹9,959 करोड़ के लाभ से 14.8% अधिक है। इस दौरान टीसीएस की कुल एकीकृत आय ₹60,337 करोड़ रही जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में ₹51,572 करोड़ थी।
read more at भाषा