Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीसीएस के शेयरों में आई करीब 5% की गिरावट, बाज़ार पूंजीकरण ₹55,471 करोड़ घटा

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 11 July, 2022
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के शेयरों में सोमवार को करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई जिससे कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण ₹55,471.22 करोड़ घट गया। बीएसई पर कंपनी के शेयर 4.64% टूटकर ₹3,113.25 पर बंद हुए जबकि एनएसई पर 4.70% गिरकर ₹3,112 पर बंद हुए। गौरतलब है कि बीएसई पर टीसीएस का बाज़ार पूंजीकरण अब ₹11,39,154.17 करोड़ हो गया है।
read more at Moneycontrol