टीसीएस में बड़े बदलाव करने को लेकर जल्दबाज़ी नहीं करेंगे: सीईओ डेज़िग्नेट कृतिवासन
टीसीएस के सीईओ डेज़िग्नेट के. कृतिवासन ने कहा है कि कंपनी में बड़े बदलाव करने को लेकर कोई जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, "काफी विचार-विमर्श के बाद कंपनी का मौजूदा स्ट्रक्चर तैयार किया गया है। अगर किसी बदलाव की ज़रूरत लगती है तो हम इसे उचित तरीके से करेंगे।" कृतिवासन 1 जून से टीसीएस के सीईओ का पद संभालेंगे।
read more at Moneycontrol


