टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर के कई ज़िलों में एनआईए की छापेमारी
बकौल खबर, एनआईए ने टेरर फंडिंग को लेकर प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ दर्ज एक मामले में जम्मू-कश्मीर में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। खबर के अनुसार, छापेमारी डोडा, अनंतनाग, शोपियां व रामबन समेत 14 ज़िलों में हो रही है। श्रीनगर के सौरा में गाज़ी मोइन-उल-इस्लाम के आवास और नौगाम में फलाह-ए-आम ट्रस्ट पर छापेमारी की जा रही है।
read more at अमर उजाला


