टेस्ट इतिहास में एक मैच में कैच आउट के ज़रिए सभी 20 विकेट गंवाने वाला पहला देश बना भारत
केपटाउन टेस्ट में भारत के सभी 20-विकेट कैच आउट के ज़रिए गिरे और इसके साथ टेस्ट इतिहास में भारत कैच आउट के ज़रिए सभी 20-विकेट गंवाने वाला पहला देश बन गया। 20 में से 7 कैच दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर काइल वेरेन ने लिए। इससे पहले किसी टेस्ट में कैच आउट के ज़रिए 19-विकेट गंवाने की 5 घटनाएं हुई हैं।
read more at Hindustan Times


