Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने ऋषभ पंत

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 13 March, 2022
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट में 28 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। पिछला रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।
read more at ICC