Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टेस्ट में 12 साल बाद वापसी करने वाले उनादकट ने शेयर कीं 'तब और अब' की अपनी जर्सी की तस्वीरें

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 27 December, 2022
टेस्ट क्रिकेट में 12 साल बाद वापसी करने वाले भारतीय पेसर जयदेव उनादकट ने अपने टेस्ट डेब्यू की जर्सी और हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट की अपनी जर्सी की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों जर्सी में दोनों मैचों के भारतीय खिलाड़ियों और कोच के हस्ताक्षर हैं। उनादकट ने लिखा, "बीच के वर्षों की यात्रा को समर्पित।"