टेस्ट में भारत की जीत-हार का अनुपात बराबर होने के बाद क्या है टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड?
भारत ने शनिवार को धर्मशाला में पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को हराने के साथ ही टेस्ट में पहली बार अपनी जीत और हार का अनुपात बराबर किया। भारत ने करीब 92 वर्षों में 579 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से उसे 178 में जीत और 178 में हार मिली है जबकि 222 मैच ड्रॉ रहे और 1 मैच टाई रहा।
read more at हिन्दुस्तान


