टोंगा में फटे ज्वालामुखी ने वातावरण में छोड़ा था 58,000 स्विमिंग पूल के बराबर पानी
'जियोफिज़िकल रिसर्च लेटर्स' जर्नल में प्रकाशित नए अध्ययन के अनुसार, 15 जनवरी को हुंगा-टोंगा-हुंगा-हापाई ज्वालामुखी विस्फोट ने वातावरण में 38-बिलियन गैलन पानी छोड़ा था जिससे ओलंपिक साइज़ के 58,000 स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं। यह अध्ययन नासा के वैज्ञानिक लुइस मिलन के नेतृत्व में हुआ। यह ज्वालामुखी विस्फोट पिछले 140 वर्षों के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोटों में से था।
read more at The Independent


