टोक्यो पैरालंपिक्स से लौटे भारतीय दल से पीएम मोदी ने की मुलाकात, तस्वीरें आईं सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक्स में भाग लेने वाले भारतीय दल से गुरुवार को अपने आवास पर मुलाकात की जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, खिलाड़ियों ने प्रधानमंंत्री को अपने हस्ताक्षरों वाला एक स्टॉल भी भेंट किया। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक्स में कुल 19 पदक जीते हैं जो पैरालंपिक्स के इतिहास में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
read more at लेटेस्टली


