Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति ने देश की पहली महिला पीएम के रूप में प्रोफेसर को किया नामित

short by shashank mishra / on Wednesday, 29 September 2021
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में नजला बौदेन रामधाने (63) को नामित किया है। राष्ट्रपति ने एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर रामधाने को जल्द-से-जल्द अपने मंत्रिमंडल का गठन करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति के अनुसार, देश को आर्थिक व सामाजिक संकट से बचाने के लिए यह ज़रूरी कदम था।
read more at भाषा