ट्राई ने नए टैरिफ लागू करने की तारीख अगले साल 1 अप्रैल तक बढ़ाई
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नए टैरिफ आदेश (एनटीओ 2.0) लागू करने की 1 दिसंबर की मौजूदा समयसीमा को बढ़ाकर 1 अप्रैल, 2022 कर दिया है। सभी प्रसारकों को नए ढांचे के अनुसार चैनलों के नाम, भाषा और एमआरपी व प्रति माह में हुए किसी भी बदलाव की जानकारी 31 दिसंबर 2021 तक देनी होगी।
read more at हिन्दुस्तान


