ट्रिपएडवाइज़र के अनुसार 2024 में घूमने के लिए दुनियाभर के कौनसे शहर हैं टॉप ट्रेंडिंग?
ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइज़र ने ट्रैवलर्स चॉइस बेस्ट ऑफ द बेस्ट डेस्टिनेशन अवॉर्ड्स की घोषणा की है। ट्रिपएडवाइज़र के अनुसार, टोक्यो (जापान) 2024 में घूमने के लिए टॉप ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन है। इसके बाद सियोल (दक्षिण कोरिया), हालोंग बे (वियतनाम), पलावन द्वीप (फिलीपींस) और सापा (वियतनाम) हैं। सूची में पटाया (थाईलैंड), अलाजुएला (कोस्टा रिका), नोम पेन्ह (कंबोडिया) और कुआलालंपुर (मलेशिया) शामिल हैं।
read more at Hindustan Times


